विधायक अनंत प्रताप देव ने चंदेश्वर सिंह के श्राद्ध कर्म हेतु किया आर्थिक सहयोग

विधायक अनंत प्रताप देव ने चंदेश्वर सिंह के श्राद्ध कर्म हेतु किया आर्थिक सहयोग

केतार। प्रखंड के आदिवासी टोला मायर निवासी चंदेश्वर सिंह की आंध्र प्रदेश के नेल्लूर में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके श्राद्ध कर्म हेतु विधायक अनंत प्रताप देव ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, संगठन सचिव संजय वर्मा, दिनेश वर्मा, दिव्यम शुक्ला, इम्तैयाज अंसारी, आनंद गुप्ता, बिंदु राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित होकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर राम ने बताया कि विधायक जी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे मौके पर नहीं पहुंच सके, लेकिन स्वस्थ होने के बाद मृत परिजनों से मिलने अवश्य जाएंगे।