झारखंड की प्रथम महिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानित शिक्षिका को श्रद्धांजलि — स्व. श्यामा शरण जी को सम्मानित हुए 21 वर्ष पूर्ण
आज शिक्षक दिवस है । आज ही के दिन सन् 2004 मे मेदिनीनगर, जेलहाता , मोहन सिनेमा रोड निवासी स्व श्यामा शरण जी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
स्व श्यामा शरण जी , झारखंड की पहली महिला शिक्षिका रही है जिन्हे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
गिरवर +2 विद्यालय मेदिनीनगर की हिन्दी की अध्यापिका स्व श्यामा शरण जी 2003 मे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित हुई थी जिन्हे 5 सितम्बर 2004 को तत्कालीन माननीय राष्ट्रपति डा ए पी जे अब्दुल कलाम महोदय जी के कर कमलो द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया था ।
स्व श्यामा शरण जी दिनांक 3 नवम्बर 2006 को हमसब को छोड़कर आत्मा मे विलीन हो गई थी । आज 5 सितम्बर 25 को , उन्हे सम्मानित हुए 21 वर्ष हो चुके है । हम आज शिक्षक दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते है ।🙏
(कमल किशोर)
जिलाध्यक्ष

