गढ़वा: रोजगार, आवास और किसान योजनाओं पर अधिकारियों की बैठक

गढ़वा:–प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में BLBC (ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति)की बैठक आहुत किया गया।
जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, 15वें वित्त, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी , नरेगा एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ हे RSETI (ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के निदेशक द्वारा रोजगार हेतु प्रशिक्षण के बारे में बताया गया जिसमें लोगों को प्रशिक्षण के पश्चात ऋण दिलाकर रोजगार मुहैया करवाया जाता है।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण के द्वारा किया गया, जिसमें अग्रणी जिला प्रबंधक, RSETI (ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गढ़वा) के निदेशक, राजीव दुबे, प्रधान सहायक, राजेश कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी,गढ़वा, बी ०पी०एम०, JSLPS, सुमित पाठक प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शिखा कुमारी प्रखंड समन्वयक 15वें वित्त आयोग, विभिन्न बैंक के प्रबंधक एवं अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।