“गांव के बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की पहल: डटमा में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा शुरू
गढवा:गढवा प्रखंड के डटमा ग्राम में रविवार को ग्रामीण बच्चों के बीच चलाये जा रहे निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा के तहत डेस्कटॉप एवं लैपटॉप का वितरण किया गया।सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज तिवारी के द्वारा यह अभियान पिछले कई सालों से चलाया जा रहा है।रविवार इस अभियान के तहत इस ग्राम में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत की गयी ।इस मौके पर बच्चों के बीच 8 लैपटॉप और एक कंप्यूटर सिस्टम का वितरण किया गया साथ ही साथ सभी बच्चों को कंप्यूटर का बुक और कॉपी का भी वितरण किया गया ।पंकज तिवारी ने बताया कि आने वाले समय में प्रत्येक रविवार को 11 बजे से नियमित रूप से बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी ।इसमें कक्षा 7 से लेकर स्नातक तक के विद्यार्थीयों ने भाग लिया। सभी बच्चों के बीच पहली बार लैपटॉप पर और कंप्यूटर पर काम करते हुय अलग ही उत्साह नज़र आया।उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया किया गया जिन्हें कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा के लिए शहर के किसी कंप्यूटर संस्थान से निशुल्क कंप्यूटर की शिक्षा दिलवाया जाएगा जो बाद में वही बच्चे गांव के बच्चों को शिक्षित करने का काम करेंगे।उन्होंने बताया कि यह लैपटॉप एवं कंप्यूटर सेट उनकी कंपन्नी एसएंडपी ग्लोबल के द्वारा उपलब्ध
कराया गया ।इसमें करीब 30 और नए बच्चों को जोड़ा गया है।मौके पर अनामिका कुमारी ,पूनम कुमारी ,अभिषेक चौहान, मनीष कुमार, लता कुमारी, चंदा कुमारी, मनोज चौधरी ,रवि कुमार, संजय राम, गुड़ीया कुमारी, कुसुम चौधरी मनीषा कुमारी चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

