मशरूम फैक्ट्री के कचरा फेंकने के मामले में फॉरवर्ड ब्लॉक की शिकायत पर पहुंची जिला की टीम

मशरूम फैक्ट्री के कचरा फेंकने के मामले में फॉरवर्ड ब्लॉक की शिकायत पर पहुंची जिला की टीम।

ग्रामीणों से ली गई जानकारी। लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग की।

पिछले दिनों बेंगाबाद के धोबन्नी में दलित परिवारों की जमीन और कुएं के बगल में स्थानीय मशरूम फैक्ट्री के द्वारा जबरन कचरा फेंकने के मामले में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा उपायुक्त गिरिडीह के नाम की गई लिखित शिकायत के आलोक में आज आदेशानुसार उद्योग विभाग की एक टीम ने स्थल का दौरा कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जांच टीम में जिला उद्योग विभाग के ईओडीबी मैनेजर दीपक कुमार नायक एवं उनके सहयोगी थे।

जांच टीम द्वारा सूचित करने पर शिकायतकर्ता, बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने जांच टीम के सदस्यों को स्थल दिखाते हुए जरूरी जानकारी भी दी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी आज पुनः अपनी शिकायत को दोहराया कि, बिना उनकी मर्जी के कचरा फेंका गया है।

इस बाबत श्री यादव ने कहा कि, मनमर्जी तरीके से मशरूम और अंडा फैक्ट्री का संचालन और जहां-तहां कचरा फेंका जाना गलत है। अतः इस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि, उक्त फैक्ट्री पर और भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं, उसकी भी जांच होनी चाहिए।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई गई कि, कार्रवाई होगी। साथ ही कहा गया कि, फैक्ट्री संचालक की मनमानी किसी भी सूरत में नहीं चलेगी। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

मौके पर शिवनंदन यादव, शंभू तुरी, अजय कुमार यादव, सहित शंकर दास, भगिया देवी, शांति देवी, होरिया देवी, सुगिया देवी, पेरिया देवी तथा अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।