गढ़वा किसानों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र, यूरिया की उपलब्धता की मांग

गढ़वा:–गढ़वा जिले के किसानों ने यूरिया खाद उपलब्ध कराने को लेकर गढ़वा उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है।
मांग पत्र के माध्यम से किसानों ने उपायुक्त को अवगत कराया है कि किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रहा है किसानों का मुख्य फसल धान है जिसकी रोपाई का कार्य हो चुका है खाद के अभाव में किसानों की स्थिति काफी खराब है और किसान चिंतित हैं किसानों ने कहा कि गढ़वा जिले में कृषि ही एक मुख्य जीवकोपार्जन का साधन है लेकिन अगर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पता है तो धान का फसल भी खराब हो जाएगा जिससे पैदावार नहीं होगा जिस से किसानों को भुखमरी की नौबत आ जाएगी
किसानों ने कहा की उपायुक्त को विचार कर कुछ निर्णय लेना चाहिए जिससे किसानों को लाभ मिल सके किसानों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पता है तो पूरे जिले के किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस मौके पर सिद्धेश्वर उपाध्याय, ओंकार नाथ तिवारी,अखिलेश तिवारी, रामसरिस चंद्रा, रमाशंकर चौबे, अंजनी तिवारी,प्रमोद चौबे, मुरली श्याम तिवारी, जितेंद्र कुमार, शिव शंकर राम,विनय चंद्रवंशी, अखिलेश राम, राम उदार पांडे, कुश कुमार, धर्मराज कुमार, उपेंद्र कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।