विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने उठाया बड़ा सवाल”

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा झारखंड विधानसभा में सोमवार को गैरमजरूआ जमीन को लेकर सत्र के दौरान मामला को प्रमुखता से उठाने पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने आभार जताया है।विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने बताया कि गैरमजरूआ जमीन हरेक परिवार से जुड़ा मामला है सरकार के पास अच्छा अवसर था,घोषणा के अनुरूप कार्य किया जा सकता था लेकिन वर्तमान के झारखंड सरकार सर्वोच्च न्यायालय में जाकर अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है। सत्र के दौरान विधानसभा में गैर मजरूजा जमीन को लेकर सवाल उठाए जाने पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को बधाई देने वालों में, रमाकांत गुप्ता मनोज जायसवाल रुपू महतो रोहित कुमार दिनेश चौधरी दिलीप मेहता विकास दुबे रामप्रताप साव मनोज चौधरी सहित कई लोग शामिल हैं।