मेराल: सीएसपी संचालक की मोटरसाइकिल चोरी, थाने में आवेदन

सीएसपी संचालक आशीष कुमार चंद्रवंशी का बाना पंचायत भवन से टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में सीएसपी संचालक आशीष कुमार चंद्रवंशी ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना के संबंध में मेराल थाना को लिखित आवेदन दिया है दिए गए आवेदन के अनुसार आशीष कुमार चंद्रवंशी पिता संतन चंद्रवंशी रेजो गांव निवासी सीएसपी संचालक ने बताया कि सीओ सह प्रभारी बीडीओ के आदेशानुसार सभी पंचायत में आधार कैंप का आयोजन किया जाना है इसी के तहत बाना पंचायत भवन पर 18 तारीख को आधार कैंप में मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर ब्लैक रेड कलर गाड़ी नंबर जेएच 03ए एच3940 से 11:00 बजे दिन में आया था इसके बाद हम आधार कार्ड का कार्य करने लगे जब आधार कैंप से लगभग 3:30 बजे पानी पीने बाहर आया तो देखा कि मेरा बाइक उस जगह पर नहीं था जहां मैंने पहले लगाया था इसके बाद आसपास खोजबीन करने लगा लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिला। उन्होंने कहा कि थाना में लिखित आवेदन देकर आवेदन के माध्यम से थाना प्रभारी से मोटरसाइकिल बरामदगी की गुहार लगाया है।