रजिस्टर टू की प्रति पर दोहरी नीति का आरोप, गिरिडीह में किसान जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन”
अगड़ी जाति एवं पिछड़ी जाति के मौजा का रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देने और आदिवासी एवं हरिजन जाति के मौजा का रजिस्टर टू का प्रति नहीं देने के प्रशासन के दोहरी नीति का प्रबल तरीके से विरोध करने का रणनीति बनाने को लेकर किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सहयोगी मंच के जिला अध्यक्ष मुंशी मुर्मू ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने रिट याचिका संख्या 5925/2022 में गिरिडीह जिला के सभी मौजा के रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने का आदेश उपायुक्त गिरिडीह को दिया है। प्रशासन के द्वारा बहुरियाडीह, बुढ़ाचांच, दूधवाटोल, बुद्धूडीह, लोहारी आदि गिरिडीह जिला के विभिन्न अंचल के अनेकों अगड़ी जाति एवं पिछड़ी जाति के संपूर्ण मौजा के रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति दिया गया है इसके लिए किसान जनता पार्टी संबंधित अंचल अधिकारी एवं अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह को धन्यवाद देता है परंतु प्रशासन द्वारा पीरटांड़ अंचल को छोड़कर किसी भी अंचल में एक भी आदिवासी हरिजन जाति के मौजा का रजिस्टर टू का प्रति नहीं दिया गया है जबकि कई दर्जन आदिवासी हरिजन के संपूर्ण मौजा के रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देने के नाम पर प्रशासन द्वारा बतौर शुल्क रुपैया भी जमा ले लिया गया है। प्रशासन द्वारा रजिस्टर टू का प्रति देने हेतू जमा लिए गए शुल्क के आलोक में जब हम हरिजन आदिवासी रजिस्टर टू का प्रति मांगते हैं तो प्रशासन के लोग हम हरिजन आदिवासियों पर ना सिर्फ लाठियां बरसाता है बल्कि फर्जी मुकदमा बनाकर जेल भी भेजता है। किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी हरिजन आदिवासियों पर इतना जुल्म नहीं हुआ होगा जितना जुल्म आज नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अफसरों से आदिवासी हरिजन पर करवा रहे हैं। किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि उपायुक्त गिरिडीह श्री राम निवास यादव गरीब किसानों का दर्द समझने के बजाय उसे डांट फटकार कर रहे हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय अनुसूचित जाति आयोग और केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में उक्त मामला को ले जाने और न्याय दिलाने का गुहार लगाने का निर्णय लिया गया। धरना में घनश्याम पंडित, भागीरथ राय, संझली हेम्ब्रम, जहाँगीर अंसारी, विजय सिंह, मेरुलाल मरांडी, संतोष बसके, मुंशी मुर्मू, बडकी किस्कू, दानेश्वर मरांडी, बसिया टुडू, सुमनी सोरेन, बैदा मुर्मू, छत्रधारी सिंह, मालती देवी, ममता कुमारी, दहनी देवी, बासुदेव मरांडी, थाम्मी मंडल, महादेव विश्वकर्मा आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे |

