जिला परिषद की बैठक संपन्न जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी द्वारा उठाए गए जनहित के कई मामले

जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी के द्वारा जिला परिषद की मासिक बैठक में निम्न बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया गया जिसमें

👉 बालूमाथ में जाम की समस्या
अनीता देवी ने बैठक में प्रमुखता से यह बात रखी कि यात्री बसें बस पड़ाव में ही रुके यह सुनिश्चित करें l
साथ ही जिले के सभी बस स्टैंड में प्याऊ, शौचालय, लाइट, टिकट काउंटर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ।

👉बालूमाथ राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय के जमीन की मापी एवं अतिरिक्त कमरों का निर्माण l

👉 सीएसआर फंड से बालूमाथ में महिला चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग l

👉 बालूमाथ में डाक बंगला बनाने का प्रस्ताव l

👉 बिरहोर टोला में आदिम जनजातियों के बीच कैंप लगाकर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना

अनीता देवी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के पास आधार कार्ड, बच्चे का जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, महिला को मैया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलता है l
जमीन का बंदोबस्ती पर्चा मिला था लेकिन रसीद लगान रसीद नहीं कट रही है l

ज्ञात हो कि झारखंड राज्य में अबुआ वीर अबुआ दिशुम अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत बृहद पैमाने पर सभी पक्षों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक दावों को सृजित कर नियमानुसार वन पट्टा वितरण करने का लक्ष्य है l
परंतु बिरहोर टोला के निवासियों को किसी भी प्रकार का कोई वन पट्टा नहीं मिला है l

बिरहोरटोला के निवासी अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए महरूम हैं l

👉 कोमर ग्राम के आदिवासी बहुल कुसी टोला और पारनदी को पक्की सड़क से जोड़ना

👉 धाधू नीचेटोला भैंसादोन में पुलिया निर्माण ।
बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत धाधू पंचायत के भैंसदोन नीचे टोला में पुलिया नहीं होने के कारण टोला पूरी तरह से गांव से अलग-अलग पड़ जाता है l
बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते हैं, काम करनेवाले कम पर नहीं जा पाते हैं ।
जानवरों के चारे की भी समस्या हो जाती है l

👉 खराब पड़े जलमीनारों की अविलंब मरम्मत

अनीता देवी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बने जलमीनारों के मामले को प्रमुखता से उठाया ।
उन्होंने बताया कि कई बार सूचना देने के बाद भी विभाग के स्तर से जलमीनारों की मरम्मत हेतु कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है l
सीपीग्राम में इंजीनियरों के द्वारा गलत प्रतिवेदन अपलोड किया जा रहा है इसकी जांच की जाय l
👉 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर प्लस टू तक किया जाए साथ ही नवनिर्मित हॉस्टल को चालू कराया जाय l

इसके अलावा कई अन्य छोटे-बड़े मामलों को प्रमुखता से बैठक में उठाया गया है l