पांकी के लोहरसी पंचायत समिति सदस्य सबिला बीबी का हुआ निधन
पांकी के लोहरसी पंचायत समिति सदस्य सबिला बीबी का हुआ निधन
मौके पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
पांकी प्रखंड के लोहरसी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सबिला बीबी पति वकील मियां के आकस्मि निधन होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटना के संबंध में पंचायत समिति सदस्य के प्रति वकील मियां ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई एवं कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी बावजूद इस तरह की घटना होने से पूरे परिवार सहित पंचायत क्षेत्र क्षेत्र के लोग हैरान एवं दुखी हैं।
इधर पंचायत समिति सदस्य के निधन की खबर पाकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सभी जनप्रतिनिधियों ने मौन रखकर, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
घटना की सूचना पाकर उनके जनाजे कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद उप प्रमुख अमित कुमार चौहान पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह अशोक सिंह मुकेश सिंह समेत प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

