केसरवानी वैश्य सभा द्वारा गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श
गढ़वा:–केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा के तत्वावधान में कल रविवार को यानी 17 अगस्त को पहली बार निःशुल्क मेगा मेडिकल हेल्थ कैंप शहर के ज्ञान निकेतन स्कूल, बायपास रोड, छठ घाट के पास, गढ़वा लगाया जाएगा
कैंप – सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा उक्त जानकारी केशवानी वैश्य महासभा के लोगों ने दी है।
इस शिविर में दिल्ली, रांची व गढ़वा के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क परामर्श आवश्यक दवाइयों का वितरण
किया जाएगा। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।
महासभा के लोगो ने अपील किया है की इस पुनीत सेवा का लाभ अवश्य उठाएँ और अपने परिजनों व पड़ोसियों को भी साथ लाएँ।

