मेराल प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में हुआ

मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित सभी गैर सरकारी एवं सरकारी संस्थानों में हर्षौल्लास और शान के साथ, झंडोत्तोलन किया गया। इसके साथ ही कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख दीपमाला कुमारी ने झडो़तोलन किया इस अवसर पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक भी रहे मौजूद। थाना परिसर में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने झंडतोलन किया। मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार पशुपालन विभाग में डॉक्टर कृष्ण कुमार सिंह ब्लॉक कॉलोनी मध्य विद्यालय में हेड मास्टर गंगेश पांडे मेराल पूर्वी पंचायत भवन पर मुखिया रामसागर महतो पश्चिमी पंचायत भवन पर मुखिया उर्मिला देवी एसडी मेमोरियल एकेडमी में निदेशक बृजेश मिश्रा, डीएवी लीला बच्चन पब्लिक स्कूल में, निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा, एसजीएन मॉडर्न किन्नर गार्डन पब्लिक स्कूल में, निर्देशक धर्मेंद्र देव , द इंडियन पब्लिक स्कूल में निदेशक विनोद कुमार, पाराडाइज पब्लिक स्कूल में निदेशक इंजीनियर इमाम, एसबी अकादमी में निदेशक मदन यादव नेनुवा मोड चौक पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने झंडोतोलन किया भाजपा कार्यालय पर रुपू महतो एवं मनोज जायसवाल ने झंडोतोलन किया वही हासनदाग पंचायत भवन पर मुखिया फुलमंती देवी , किस्मती कॉलेज आफ फार्मेसी में डॉक्टर अनिल साव पतंजलि कार्यालय पर डॉ अनिल साव ने झंडोतोलन किया इसके अलावा कई संस्थाओं में भी शान से ध्वजारोहण किया गया। सरकारी तथा निजी विद्यालयों में, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।