सरायकेला आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान में सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से सनसनी…. पुलिस कर रही जाँच।

वीओ 1…..सरायकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र से सटे जागृति मैदान में शनिवार सुबह सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह (58) का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार उनका शव मैदान के मुर्गा दुकान के पीछे पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अरुण सिंह रांची से मालखाना का चार्ज देने आए थे। वे पूर्व में आरआईटी थाने में पदस्थापित रह चुके थे और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक के हाथ और कान से भी खून निकल रहा था। हालांकि आरआईटी थाना प्रभारी संजीव सिंह ने कहा है कि अरुण सिंह की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।