मझिआंव में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने किया ध्वजारोहण

मझिआंव नप व आंचलिक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया। इस अवसर पर क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल-कूद प्रतियोगिताओं की धूम रही। मझिआंव शिवेसर चंद्रवंशी महाविद्यालय में रामचंद्र चंद्रवशी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने झंडोतोलन किया तथा तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा श्री चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित भी किया। मौके पर, महाविद्यालय , के प्रोफेशर और कर्मचारी , बहुत से भाजपा के कार्यकर्ता, एम प्रशासन के लोग मौजूद थे