सामान्य-उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र का वितरण

भारतीय स्टेट बैंक – ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पलामू में छः दिवसीय “सामान्य-उद्यमिता विकास कार्यक्रम” प्रशिक्षण के समाप्ति पर 35 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया | प्रमाण पत्र का वितरण आरसेटी संस्थान के वरीय संकाय जितेन्द्र मेहता व जयन्त चक्रवर्ती के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | इस अवसर पर जितेन्द्र मेहता ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद नयी उर्जा के साथ आप अपने कार्य को करके स्वरोजगारी बन सकते हैं | प्रशिक्षण का लाभ उठाकर प्रतिभागियों को व्यावसाय करना चाहिए | जरुरतमंदो को स्वरोजगार करने के लिए यथासंभव ऋण भी उपलब्ध कराया जायेगा | उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरसेटी में आवासीय प्रशिक्षण शुरू हो जाने से प्रशिक्षण काफी रुचिकर हो गया | बेरोजगार व्यक्ति प्रशिक्षण पाकर इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं तथा उद्यमी बन सकते हैं |
विदित हो कि आवासीय सुविधा के साथ छः दिनों तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तक चलाया गया | प्रशिक्षण के के दौरान प्रशिक्षुओं प्रशिक्षण का समय सारणी सहित AMT मैन्युअल किताब, कॉपी, पेन तथा यूनिफार्म उपलब्ध कराया गया | प्रतिदिन चार सत्रों में प्रशिक्षण गेस्ट संकाय तथा RSETI निदेशक एवं संकाय सदस्यों के द्वारा लेक्चर, इंटरेक्शन, प्रश्न-उतर, ग्रुप डिस्कशन, एक्सपीरियंस शेयरिंग, स्टोरी टेलिंग, प्रेजेंटेशन, ऑडियो-वीडियो, गेम,स्किट,रोले प्ले इत्यादि विधि से प्रशिक्षण दिया गया | प्रशिक्षणार्थोयों को विशाल मेगा मार्ट मॉल, अन्य दुकानों तथा रिलायंस स्टोर का विजिट करवाया गया | प्रशिक्षणार्थोयों को प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत अच्छा एवं रुचिकर लगा |
मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक जयन्त चक्रवर्ती ने कहा कि संस्थान बेरोजगार लोगों का पहचान कर उनके इच्छा के अनुसार चयनित विषय पर निःशुल्क प्रशिक्षण देती है | उन्होंने बताया कि संस्थान के द्वारा लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों जैसे – गाय पालन, बकरी पालन, कृषि उद्यमी, सब्जी नर्सरी प्रबंधन एवं खेती , वस्त्र निर्माण , ब्यूटिशियन , खिलौना-गुडिया निर्माण, कृत्रिम आभूषण निर्माण आदि में प्रशिक्षण दिया जाता है I इस अवसर पर संस्थान के सहायक मणिकांत दूबे, शशि रंजन कुमार, मनोज चौधरी, संजय राम, अमरनाथ उरांव सहित कुल 35 प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित थे |