“गढ़वा मझिआंव मार्ग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अटौला बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाया गया”
गढ़वा मझिआंव मुख्य मार्ग अटौला बस स्टैंड पर गुरुवार को अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर किया गया अतिक्रमण मुक्त।जानकारी के अनुसार मेराल सीओ जसवंत नायक के नेतृत्व में थाना प्रभारी विष्णु कांत के उपस्थिति में गढ़वा मझिआंव मुख्य सड़क पर अटोला बस स्टैंड के पास औरैया तरफ जाने वाली सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया । इस संबंध में सीओ जसवंत नायक ने बताया ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लिखित शिकायत दिया गया था कि स्थानीय लोगों तथा दुकानदारों द्वारा दुकान एवं मकान बना कर रोड को संकीर्ण कर दिया गया है।जिसके चलते आवा गमन बाधित हो रही है। लिखित शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण किए हुए आठ लोगों को तीन बार नोटिस दिया गया उसके बावजूद भी नहीं हटाने पर गुरुवार को जेसीबी मशीन द्वारा हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस मौके पर एएसआई तिलेश्वर गंझू तथा थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे

