सीताडीह की महिला मनीता से ₹49,000 की साइबर ठगी
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव निवासी मनीता कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मनीता कुमारी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को किसी सरकारी योजना से जुड़ा बताया और कहा कि उन्हें प्रसूति के लिए ₹9000 पैसा भेजा गया है उसे चेक कर लीजिए । इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर भेजे गए लिंक या कॉल पर बैलेंस चेक करने की बात कही गई।
महिला ने जैसे ही बताए गए निर्देशों का पालन किया, तीन बार में कुल ₹49,000 की निकासी हो गई। जब तक उन्हें कुछ समझ में आता, उनके खाते से पैसा साफ हो चुका था।
वहीं पीड़िता मनीता के पति उमेश कुमार बाहर में मजदूरी कर घर चलाते थे इस साइबर ठगी कि घटना से पुरे परिवार सदमे मे है
पीड़िता मनीता कुमारी ने स्थानीय थाना और साइबर शेल में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर न्याय कि गुहार लगाई है |
साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच एक बार फिर यह मामला लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देता है। स्थानीय प्रशासन और साइबर सेल से उम्मीद है कि वे इस पर गंभीरता से कार्रवाई करें |

