गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों के पुरोहितों का भाजपा नगर मंडल ने किया सम्मान
गुरु पूर्णिमा के सुअवसर पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा गढ़वा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के सभी मंदिर के पुरोहीत को अंगवस्त्र दे कर माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।सभी मंदिर के लिए प्रभारी जिला से नियुक्त किए गए थे गढ़देवी मंदिर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के द्वारा सम्मानित किया गया संकट मोचन मंदिर में रविन्द्र जायसवाल के द्वारा काली मंदिर में संजय ठाकुर के द्वारा टंडवा राम मंदिर में टिंकू गुप्ता के द्वारा शिवढोड़ा मंदिर में धनंजय गोंड के द्वारा अन्य सभी मंदिरों में सम्मानित करने का कार्य किया गया भाजपा नेता मुकेश निरंजन बोले भाजपा सिर्फ राजनीतिक नहीं करती सभी वर्ग के लोगों का सम्मान भी करती है मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा भाजपा राजनीतिक के साथ सामाजिक कार्य भी करती है समाज के प्रबुद्ध लोगो का भी सम्मान करती है सामाजिक क्षेत्र में जो समाज के लिए कार्य करते उन्हें सम्मानित करना चाहिए मौके पर उपस्थित भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय ,संजय ठाकुर ,संजय तिवारी ,विनोद जायसवाल ,श्यामकमलापुरी ,प्रवीण जायसवाल धनंजय गोंड ,टिंकू गुप्ता ,अरविंद पटवा ,संतोष कश्यप ,गौरव गुप्ता ,सतेंदर सोनी दीपक तिवारी कैलास कश्यप बिहारी प्रसाद उपस्थित थे ।


