गिरिडीह में बोडो चौक से माथाडीह रोड तक जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, भाजपा नेता विनय सिंह ने की सड़क निर्माण की मांग

गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 6 एवं वार्ड संख्या 20 अंतर्गत बोडो चौक से नया कार्मेल स्कूल होते हुए माथाडीह रोड तक जर्जर सड़क मार्ग के संबंध में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता द्वारा बताया गया की बोडो चौक से जी डी बगेड़िया अस्पताल ,नया कार्मेल स्कूल, शशांग बेड़ा, बिरहोर छात्रावास एवं बेड़ा होते हुए सड़क मार्ग कई वर्षों से पूरी तरह टूट गया है ,जिसके कारण दर्जनों जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें पानी भरा हुआ है उक्त मार्ग से हजारों हजार लोगों का आना जाना है जिसमें वाहन चलाने से लेकर पैदल चलने में काफी कठिनाइयां हो रही है उक्त सड़क के द्वारा , कार्मेल स्कूल के विद्यार्थियों को टेंपो , मोटरसाइकिल, स्कूटर आदि छोटी गाड़ीयों से विद्यालय आने जाने मे गाड़ीयों के पलटने की हमेशा संभावना बनी रहती है, इस क्रम में कई बार घटनाएं हो चुकी है ,सडक की जर्जर स्थिति को देखते हुए इंजीनियर विनय सिंह के द्वारा भारत सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी से मुलाकात कर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए उक्त सड़क मार्ग का निर्माण कार्य सम्बंधित विभाग से करवाने हेतु अनुरोध किया गया, वार्ता के क्रम में उनके द्वारा बताया गया की मंत्री महोदया से सकारात्मक बात हुयी, उक्त सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की गयी ,सिंह के द्वारा यह भी बताया गया की गिरिडीह
पचंबा मुख्य मार्ग का निर्माण संबंधित संवेदक द्वारा काफी धीमी गति से किए जाने के कारण बरसात से पहले काफी दिनों तक आसपास के घरों में काफी मात्रा में धूल एवं गर्दा आने के कारण प्रदूषण से लोग तबाही में थे,वर्तमान में बरसात के कारण उक्त सड़क मार्ग से आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है साथ में सडक से संबंधित अनेकों मोहल्ले के सामने नाली का निर्माण पूरा नहीं होने से दूर-दूर से निर्मित नाली के माध्यम से आ रहे गंदे पानी मोहल्ले में प्रवेश कर रहा है जिससे नगर वासियों को काफी कठिनाई हो रही है , कार्य की धीमी गति पर संबंधित विभाग और झारखंड सरकार मूकदर्शक बने हुए है , नागरिकों की हो रही कठिनाइयों को देखते हुए उक्त सड़क मार्ग का निर्माण तीव्र गति से कराते हुए जल्द से जल्द पूरा कराने हेतु सम्बन्धित विभाग से मांग की गयी, मौके पर भाजपा के बासुदेव राम चंद्रवंशी, शंकर गोप, रोहित कुमार, रंजीत पासवान , निर्मल कुमार ,किशोर कुमार पासवान, रघु कुमार पासवान ,बहादुर पासवान, कृष्ण कुमार ,अनंत कुमार ,राजू पासवान दामोदर वर्मा, बिरजू दास, अशोक कुमार बबलू कुमार,आदि दर्जनों ग्रामीण थे।