“गढ़वा डीसी ने किसानों को बांटे मक्का बीज, खाद्यान्न गोदाम और दुकान का किया निरीक्षण

गढ़वा डीसी, दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय पर 20 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया। साथ ही डीसी ने, प्रखंड मुख्यालय के खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न से संबंधित जानकारी लिए और एमओ एवं एजीएम को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने खाद्यान्न के रख रखाव पर भी कई निर्देश दिए। बीज वितरण के संबंध में बीटीएम प्रवीण मिश्रा ने बताया कि, प्रखंड मुख्यालय पर कई गांव के बीस किसानों के बीच,चार चार, किलो मक्का बीज का वितरण किया गया। साथ ही तेनार, पंचायत के किसानों को, अरहर और मडुआ बीच का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीसी दिनेश कुमार यादव ने किसानों से कहा कि उन्नत किस्म के बीज वैज्ञानिक तरीके से अपने खेतों में लगाने से जहां पैदवार ज्यादा होगा वहीं किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज उगाए उस से ज्यादा मुनाफा होगा। इसके अलावा डीसी दिनेश कुमार यादव ने मेराल नेनुआ मोड खाद बीज दुकान कृषि विकास भवन जिसका संचालक चंदेश्वर महतो के दुकान का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान खाद के स्टॉक तथा मूल्य से संबंधित सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश दिए।इस मौके पर सीओ जसवंत नायक, बीडीओ, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा एजीएम बसंत पांडेय कामता सिंह शिवनाथ चौधरी अजय गुप्ता आलोक दुबे सहित कई किसान मौजूद थे।