नावाजयपुर थाना प्रभारी ने अति सुदूरवर्ती क्षेत्र होमिया करमाही का किया भ्रमण,जन समस्याओं से हुए अवगत

पाटन (पलामू ): पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बुधवार को कशवाखाड पंचायत के अति सुदूरवर्ती इलाका होमिया करमाही का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीण जानता के बीच बैठकर जन समस्याओं से अवगत हुए। थाना प्रभारी ने ग्रामीण एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित हेतु जोर दिया। ग्रामीणों ने कई जन समस्याओं से उन्हें भी अवगत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि आप सभी का जन समस्या निष्पादन करना ही हमारा कर्तव्य है। आप सभी लोग अपने जन समस्याओं को पुलिस प्रशासन को बेझिझक बताएं। पुलिस प्रशासन आपकी सेवा में 24 घंटा तात्पर रहेगी। आप सभी लोग किसी भी जन समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन को जरूर साझा करें। जिसे समय रहते ही निष्पादन किया जा सके। थाना प्रभारी ने लोगों को नशा मुक्ति स्कूली शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया। वही ग्रामीण जानता के साथ अपना नंबर भी साझा किया। इस मौक ग्रामीण, बृजेश उरांव मुंशी उरांव राम भगत उरांव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जनता एवं पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद रहे।