महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लघु कुटीर विभाग कला प्रशिक्षण संपन्न
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लघु कुटीर विभाग कला प्रशिक्षण संपन्न
प्रतिभागी महिलाओं को विभाग के द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट
केतार में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड विभाग के तत्वावधान में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 50 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण केतार प्रखंड के मुकुंदपुर पंचायत स्थित ताली गांव में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं को लकड़ी पर नेम प्लेट लेखनी कला और नक़ाशी का प्रशिक्षण लिया गया।
प्रशिक्षण के अंत में विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों महिलाओं को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया गया। इस मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों जिला समन्वयक चंद्रकांत पाण्डेय और विनोद कुमार दास अब्दुल अंसारी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।
गांव टोले की महिलाओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अब वे अपने हुनर से स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। कार्यक्रम उपस्थित पंकज कुमार प्रतिभागी महिला बंसती देवी,आरती देवी,मीरा देवी,किरण देवी,गीता देवी,चंचला देवी,सोभा देवी, योगीता देवी,रिंकी देवी , कुन्ती देवी, बबीता देवी, अनीता देवी,आरती देवी,तलेसरी देवी,उषा देवी, सबिता देवी, आशा देवी, किरण देवी , उर्मिला देवी,सोनी किरण देवी उपस्थित
