हूल दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सिद्धू-कान्हू व फूलो-झानो को किया गया नमन
लामू जिले मुख्यालय अंतर्गत आज सतबरवा प्रखंड के घुटुवा पंचायत के ग्राम सेरेनदाग के खरवार टोला मे सतबरवा के चर्चित समाज सेवी आशीष सिंहा तथा पांकी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि महेश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से हूल दिवस पर सिद्धु कान्हु फुलों झानो को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अपने संबोधन में समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि आज के हि दिन 30 जुन 1855 में संथाल विद्रोह कर अंग्रेजों को भारत से हटने को विवश कर भारत देश की आज़ाद में सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
विधायक प्रतिनिधि महेश प्रसाद यादव ने बतलाया कि हूल दिवस के अवसर पर सिद्धु-कान्हु, फूलों-झानो सहित अन्य संथाल विद्रोहियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह दिन 1855 के संथाल हूल (विद्रोह) की याद में मनाया जाता है, जिसमें सिद्धु-कान्हु, चांद-भैरव और फूलों-झानो जैसे नेताओं ने ब्रिटिश शासन और जमींदारों के खिलाफ आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान और वीरता को सम्मान दिया जाता है।
मोके पर समाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा,विधायक प्रतिनिधि सह मिडिया प्रभारी महेश यादव ,ननदेव सिंह,मोहन सिंह,बभन सिंह, सुरजन सिंह, कर्म दयाल सिंह,दिपक सिंह, योगेन्द्र सिंह,मोहन सिंह, फुलमति देबी, बनौधी यादव,यूवा नेता प्रवेश यादव,अशर्फी यादव, शाकर यादव,रामधनी यादव, हिरामन यादव, कमलेश यादव, बिकास यादव,शिकास यादव, अवधेश सिंह खरवार सहित कई लोग मौजूद थे!!
