जरूरतमंदों की आस मिशन समृद्धि संस्था।
मिशन समृद्धि संस्था द्वारा संचालित समृद्धि की रोटी अभियान जरूरतमंदों की आस है, उन्हें पता होता है कि कड़कती धूप हो, बरसात हो चाहे ठंड हो वह भोजन लेकर जरूर आऐगी। रोटी वितरण के समय भारी वर्षा होने के बावजूद भी समृद्धि टीम भोजन लेकर पहुंची। शनि मंदिर के आसपास बच्चे वृद्ध महिलाऐं वर्षा होने के कारण एक जगह सिमट गये थे।जिस कारण भोजन वितरण में सहायता मिली। यह अभियान नागरिकों के योगदान प्यार और सदस्यों के अथक परिश्रम के कारण ही सुचारू रूप से चल रहा है। रोटी देने वाले परिवार का अभिनंदन है।बैजन्ती गुप्ता वीणा राज शिल्पी गोस्वामी ममता कुमारी बेबी पाण्डेय एवं अन्य सबों के सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद।
