नदी जलस्तर में वृद्धि के मद्देनज़र पुलिस द्वारा माइकिंग के माध्यम से अलर्ट जारी, लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानत नदी में जलस्तर में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पांकी पुलिस द्वारा माइकिंग के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क किया गया। नदी किनारे जाने से बचने एवं सतर्कता पूर्वक आवागमन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

इसी तरह, मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी, कोयल नदी तथा मेदिनीनगर, सदर थाना के आसपास के क्षेत्रों में भी नदी उफान पर है। ऐसे में पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग कर लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वे नदी क्षेत्र के आस-पास न जाएं और किसी भी प्रकार की जोखिम भरी गतिविधियों से परहेज़ करें।

पुलिस प्रशासन लोगों से अनुरोध करता है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय थाना या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

You may have missed