गिरिडीह में वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद – एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ी सफलता

दिनांक-14.06.25 को समय करीब संध्या 07ः00 बजे पुलिस अधीक्षक,गिरिडीह के निर्देशानुसार वाहन चोरी के रोकथाम हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ,खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक टीम गठन करके जमुआ रेलवे स्टेशन के पास गिरिडीह-जमुआ मुख्य सडक पर एंटी क्राईम चेकिंग के तहत वाहन जांच किया जा रहा था। उसी दौरान जमुआ से गिरिडीह की तरफ जा रही मोटरसाई कील को जांच हेतु रूकने का ईशारा किया। पुलिस को देखते हीं उक्त मोटरसाईकील का चालक वाहन घुमा कर भागने का प्रयास किया जिसे खदेड कर पकड लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि मोटरसाईकील चालक कुलदीप सोनार उम्र करीब 21 वर्ष पिता चन्द्रिका सोनार ग्राम सोनबाद थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह के रहने वाले है एव लाल रंग का Honda SP 125 मोटरसाईकील जिसका पीछे का नम्बर प्लेट नहीं है, एवं आगे नम्बर प्लेट टुटा हुआ जिसमें 11AM लिखा हुआ, जिसका ईंजन नम्बर- JC94EG0252296, चेचिस नम्बर- ME4JC941HPG067274 है जो करीब 15 दिन पूर्व न्यु गिरिडीह रेलवे स्टेशन के बगल जमुनियाटांड से चुराया था तथा इधर उसे बेचने आया था। इस संबंध में जमुआ थाना काण्ड संख्या 118/2025 दिनांक-14. 06.25 धारा 303(2)/317(2)BNS 2023 दर्ज किया गया है। पुछताछ के दौरान अभि0 के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर एक अन्य चोरी का हिरो स्प्लेंडर मोटरसाईकील नं0 JH11F 4350, ईंजन नं0 HA10ERGHL00819 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक-15.06.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

You may have missed