विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त शहर की पहल, नगर निगम और वन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान”
विश्व पर्यावरण दिवस – 05 जून 2025 के तहत मेदिनीनगर नगर निगम , वन प्रमंडल पलामू, लायंस क्लब के द्वारा 03rd June 2025, को
आज नगर निगम के पदधिजारी, कर्मी , वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी , कर्मी एवं Lions Club सदस्य गानों के सहयोग से 6 मुहान चौक से डाबर रोड, पंचमुहन चौक, बीच बाजार कुआं के पास से होते हुए विष्णु मंदिर रोड एवं लीच बिल्डिंग तक सभी व्यवसायी और फुटपाथी दुकानदारों को प्लास्टिक नहीं उपयोग करने एवं सभी को कपड़े की थैली उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इसमें फुटपाथी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से प्लास्टिक भी जब्त किया गया एवं भविष्य में प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की चेतावनी भी दी गई।
नगर आयुक्त एवं डी एफ ओ सर के दिशा निर्देशों के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
कल 04 जून 2025 को प्रातः 06 am स्टेशन रोड चर्च रोड से गांधी मैदान तक walkthon का आयोजन किया जाएगा जिसमे नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी, वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी, कर्मी,लाइंस क्लब के सदस्य स्केटिंग करने वाले बच्चे, स्कूल के बच्चे आदि सम्मिलित होंगे।

