चलंत लोक अदालत सह जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया
चलंत लोक अदालत सह जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया
माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभार) सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह (सप्तम)श्री मधुरेश कुमार वर्मा के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह(प्रभार )श्रीमती कवितांजली टोप्पो के नेतृत्व में आज व्यवहार न्यायालय परिसर से चलंत लोक अदालत सह जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में एवं सुदूर वर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियो में जाकर जागरूकता फैलाने एवं अधिक से अधिक लोगों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए जागरूकता वैन रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मधुरेश कुमार वर्मा (प्रभार) कार्यक्रम का उद्घाटन के पश्चात आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह प्रखंड के अंचलाधिकारी मो असलम की उपस्थिति में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमे उन्होंने अपने विचार रखें। जिसमें पैनल अधिवक्ता मो फैयाज अहमद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, फ्रंट कार्यालय, स्थाई लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पीएलबी दिलिप कुमार ने किया। आज के इस चलंत लोक अदालत सह जागरूकता कार्यक्रम में 10 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन में तीन मामलों का निष्पादन कार्यक्रम की पश्चात किया गया एवं अन्य मामलों में कार्रवाई हेतु विभिन्न विभागों में स्थानांतरित किया गया। आज के कार्यक्रम में पी एल बी दिलिप कुमार,अशोक कुमार वर्मा, संतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
