पहलगाम नरसंहार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने विरोध प्रदर्शन करते हुए इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया  :  विहिप पलामू

पहलगाम नरसंहार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने विरोध प्रदर्शन करते हुए इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया  :  विहिप पलामू।

           पूर्व घोषित देशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत पहलगाम नरसंहार के खिलाफ दिनांक 25 अप्रैल 2025,  दिन शुक्रवार को संध्या 04.30 बजे विश्व हिंदू परिषद    बजरंग दल    मातृ शक्ति _  दुर्गा वाहिनी, पलामू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।सबसे पहले गीता भवन से पैदल मार्च करते हुए सभी सम्मानित कार्यकर्ता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पहुंचे।कार्यकर्ताओं के हाथ में घटना के विरोध में बैनर और प्लेकार्ड  था।  विभिन्न प्लेकार्ड पर घटना के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे।  डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पर एक विरोध प्रदर्शन भी किया गया,  जहां कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद सहित अनेकों नारे लगाए।  विभिन्न वक्ताओं ने अपने उद्धार में इस वीभत्स घटना के प्रति रोष व्यक्त करते हुए सरकार से उग्रवादियों के खिलाफ समुचित कदम उठाने के लिए अनुरोध किया।  चूंकि घटना में पाकिस्तान की सहभागिता की खबर आ रही है,  विहिप ने सरकार से पाकिस्तान को जरूरी और समुचित जबाव देने का अनुरोध किया।

           आज के धरना प्रदर्शन में प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र,  उपाध्यक्ष अजीत पाठक (अधिवक्ता),    उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, उपाध्यक्ष लाला यादव (अधिवक्ता), मंत्री अमित तिवारी(अधिवक्ता),  संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव,  पूर्व उपमहापौर सह भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह,  बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय,
(अधिवक्ता),  दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह(अधिवक्ता),   कनक सिंह,  शर्मिला सुमी, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, गौ रक्षा प्रमुख भोला अग्रवाल, नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,   संतोष तिवारी,  अविनाश राजा,  विवेक वर्मा, धनंजय सोनी,  सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।