बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग हेतु जिला मुख्यालय पर विहिप ने धरना दिया : विहिप पलामू

बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग हेतु जिला मुख्यालय पर विहिप ने धरना दिया : विहिप पलामू।

          आज बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खि इति। कोलाफ और अकर्मण्य राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने के मांग के साथ विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के द्वारा आयोजित देशव्यापी धरना के कड़ी में पलामू जिला मुख्यालय पर भी विश्व हिंदू परिषद  _ बजरंग दल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।  इस धरना में काफी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ताओं और सनातन धर्मावलंबियों की सहभागिता रही।

          धरना के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने बंगाल के हालत पर चिंता व्यक्त किया।  जिला पालक दामोदर मिश्र ने अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करते हुए बताया कि बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान लक्षित कर हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है। वक्फ संशोधन कानून सरकार ने बनाया है,   इसमें हिंदुओं की कोई भूमिका नहीं है,  फिर भी हिंदुओं का उत्पीड़न समझ से बाहर है।  राज्य सरकार अकर्मण्य है, और प्रशाशन दंगे के दौरान सहायक और प्रेरक की भूमिका में दिख रही है।  यह स्थिति अत्यंत भयावह है।

          विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के एक प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन आज उपायुक्त महोदय, पलामू को सौंपते हुए मांग किया है कि बंगाल में हिंदुओं की उत्पीड़न तत्काल रोकी जाए,  और वर्तमान अकर्मण्य सरकार को बर्खास्त कर वहां शीघ्र अति शीघ्र राष्ट्रपति शासन लागू की जाए।

         आज के धरना प्रदर्शन में प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र,  विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव,  जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,  उपाध्यक्ष अजीत पाठक (अधिवक्ता),   मंत्री अमित तिवारी(अधिवक्ता),  पूर्व उपमहापौर सह भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय (अधिवक्ता),  दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह (अधिवक्ता),  बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,   हरि नगर से पिंटू सोनी,  चैनपुर से देवराज शर्मा,   मेदिनीनगर नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,  नवा बाजार से सत्य नारायण तिवारी, सौरभ पांडेय,  विनोद जी,  जपला से उदय विश्वकर्मा,  मेदिनीनगर से संतोष तिवारी, अभिनाश राजा, सतबरवा से सुनील विश्वकर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।