अस्मिता खेलो इंडिया में पलामू ने जीता 3 पदक
अस्मिता खेलो इंडिया में पलामू ने जीता 3 पदक।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ़ स्पोर्ट्स के तरफ से पूरे भारत के कई जगहों पर अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन्स लीग का आयोजन किया गया। धनबाद कोयला नगर के डी ए वी स्कूल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के कई जिलों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। पलामू जिला जूडो संघ के 5 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अंडर 60 केजी वर्ग कैटेगरी से काजल कुमारी ने पलामू के लिए गोल्ड मेडल जीती।
वहीं अंडर 48 केजी वर्ग कैटगरी से अनामिका मेहता ने पलामू के लिए सिल्वर मेडल जीती।
अंडर 28 kg वेट कैटगरी से स्नेहा कुमारी ने पलामू के लिए कांस्य पदक जीती।
मौके पर पलामू जूडो संघ के सचिव सह द कराटे एकेडमी के निर्देशक सुमित बर्मन ने कहा की पलामू जूडो संघ से जुड़े सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए यह खुशी का पल है हम सभी जिला कमिटी गौरवान्वित है कि हमारे जिले के खिलाड़ी दुसरे जिले में जाकर पलामू को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। मौके पर पलामू जूडो संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा की पलामू मार्शल आर्ट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पलामू के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं उनकी मेहनत अब पलामू के धरती पर रंग ला रही है। सी.बी.एस.सी, एस. जी.एफ. आई , खेलो इंडिया, नेशनल गेम जैसे प्रतियोगिताओं में पलामू के मार्शल आर्ट खिलाड़ी भाग लेकर पलामू के लिए पदक जीत कर पलामू की शान बढ़ा रहे है। मौके पर पलामू गतका संघ के सह सचिव दीपेंद्र सिंह, पलामू कबड्डी संघ के सचिव दीपक तिवारी, पलामू तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, धोनी क्रिकेट एकेडमी के कोच रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं दी।
