भारतीय नव वर्ष के स्वागत में शोभा यात्रा _ सह _ नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी : विहिप पलामू

भारतीय नव वर्ष के स्वागत में शोभा यात्रा _ सह _ नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी : विहिप पलामू।

          श्री राम जन्मोत्सव की तैयारियों के समीक्षा और भारतीय नव वर्ष के स्वागत में शोभा यात्रा _ सह   नगर भ्रमण कार्यक्रम की योजना बनाने हेतु आज विश्व हिंदू परिषद   बजरंग दल के जिला _ सह _ नगर समिति की एक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला मंत्री अमित तिवारी और संचालन बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने किया।  

         सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार,  30 मार्च 2025,  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष के स्वागत में अपराह्न 02 बजे जिला कार्यालय गीता भवन से एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में लगभग 300 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।साथ ही,  यह निर्णय भी लिया गया कि जिला में लगभग 300 मंदिरों में राम जन्मोत्सव धूम धाम से मनाई जाएगी।सभी समिति युक्त प्रखंडों और पंचायतों में रामजन्मोत्सव समारोह आयोजित करने की योजना बनी है।

      विश्व हिंदू परिषद सभी जिला वासियों से अनुरोध करती है कि भारतीय नव वर्ष के स्वागत में अपने अपने घरों पर भगवा ध्वज अवश्य लगाएं।

         शोभा यात्रा कार्यक्रम के संरक्षक प्रांत सेवा टोली सदस्य   सह   जिला पालक दामोदर मिश्र और जिला कोषाध्यक्ष राजीव गोयल होंगे।  कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जिला मंत्री अमित तिवारी संभालेंगे।कार्यक्रम संयोजक जिला बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप और विहिप नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद होंगे।  कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  नगर संयोजक दिलीप गिरी,  बजरंगी प्रकाश विश्वकर्मा और बजरंगी रौशन कुमार संभालेंगे।  शोभा यात्रा गीता भवन से हॉस्पिटल चौक,  सतार सेठ चौक,  कन्नी राम चौक,  घास पट्टी होते हुए जय भवानी संघ मोड़ से पंच मुहान होते हुए बंशी लोहा दुकान, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक होते हुए वापस गीता भवन में आ कर समाप्त कर दी जाएगी।

      आज के बैठक में जिला मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, सेवा प्रमुख गोपाल कृष्ण तिवारी, गौ रक्षा प्रमुख भोला अग्रवाल, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश कुमार वर्मा, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह, कनक सिंह,  विहिप नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, बजरंगी प्रकाश कुमार और बजरंगी रौशन कुमार की सहभागिता रही।