मुख्यमंत्री दाल भात योजना में भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री दाल भात योजना में भ्रष्टाचार

केंद्र के दीदियों को कम राशन किया जा रहा सप्लाई

गढ़वा:– मुख्यमंत्री दाल भात योजना के अंतर्गत संचालित केंद्रों की संचालिका बहनों की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना के सामने पार्क में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सभी संचलिकाओ ने एक स्वर में आरोप लगाया कि राशन सामग्री की आपूर्ति में गंभीर अनियमितताएं एवं गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 18 क्विंटल की जगह 2 क्विंटल प्रति माह आपूर्ति की जा रही है तथा सत्यापन और भुगतान 18 क्विंटल का किया जा रहा है|

सभी बहनों ने एक स्वर में इस गड़बड़ी की निष्पक्ष और गहन जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से कराए जाने की मांग की। ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई हो सके और योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे।

इस मांग के समर्थन में सभी उपस्थित बहनों ने अपनी सहमति व्यक्त की और एक लिखित आवेदन संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया।