बी. डी .एम  इंटरनेशनल स्कूल चेडा़बार के 4 छात्रों ने हिंदुस्तान मीडिया द्वारा आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड 2024 में पलामू जिला में प्रथम रैंक प्राप्त किया

बी. डी .एम  इंटरनेशनल स्कूल चेडा़बार के 4 छात्रों ने हिंदुस्तान मीडिया द्वारा आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड 2024 में पलामू जिला में प्रथम रैंक प्राप्त किया।
‎इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य विवेक त्रिपाठी ने बताया कि ‎हिंदुस्तान अखबार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड 2024 में विद्यालय के 4 बच्चों ने पलामू जिले में प्रथम रैंक हासिल किया। जिनमें पार्थ दुबे कक्षा 1, वेदिका राज कक्षा 4, सुप्रिया कुमारी कक्षा 6 एवं अभिषेक चौरसिया कक्षा 7 का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि
‎परीक्षा में शामिल विद्यालय के अन्य बच्चों में नीति कुमारी ने चौथा रैंक, सौम्य शेखर 5वां रैंक, अनुष्का कुमारी में 7वां रैंक,प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि
‎बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिससे उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखारा जा सके ।विद्यालय के डायरेक्टर अशोक दुबे ट्रस्टी श्रृंखला दुबे ने सभी बच्चों को प्रथम रैंक हासिल करने पर बधाई दिया तथा अन्य बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया । उनके द्वारा बच्चों को इस प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। तथा विद्यालय परिवार अपने अध्यनरत सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।