मनिका झामुमो प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न
मनिका झामुमो प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न।
मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में दिन मंगलवार को मनिका झामुमो प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इस अवसर पर लातेहार जिले के पूर्व झामुमो जिला अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक लाल मोती नाथ शाहदेव, वारिस अंसारी, रीना देवी, पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। वही मनिका झामुमो प्रखंड के चुनाव में मनिका प्रखंड के 15 पंचायतो की पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा सदस्य के उपस्थिती में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। जिसमें मनिका प्रखंड के पांच लोगों ने प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए प्रवेक्षक के समक्ष अपना अपना नाम सोपा। जिसमें सिकेश्वर राम, मुरारी ठाकुर, संदीप उरांव, सिकंदर बड़ा उरांव, और सत्येंद्र यादव का नाम शामिल है। पर्वेक्षको ने पांच लोगों का नाम की सूची लेते हुए। केंद्रीय कमेटी को भेजने की बात कही। पर्वेक्षक लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि बहुत जल्द मनिका झामुमो प्रखंड अध्यक्ष का केंद्रीय कमेटी के द्वारा जिला को सूचि भेज दिया जाएगा।

