मातृत्व संघ डालटनगंज [पलामू ] ने महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का किया भव्य आयोजन

विदित है कि महिलाओं की हरसंभव समस्याओं के समाधान और सहयोग के लिए पलामू में मातृत्व संघ का गठन हुआ है।जहां महिलाएं खुलकर महिला टीम के समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकती हैं और उसका निदान पा सकती हैं।आज मातृत्व संघ पलामू के द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन नावाटोली में किया गया।जहां संसंथा की अध्यक्षा श्रीमति शर्मिला वर्मा की अध्यक्षता में एक सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सचिव फरहा नाज की भूमिका अहम रही।संस्था की सदस्य स्नेहा ओझा और ज्योति सिन्हा ने सभी अतिथि महिलाओं को टीका लगाकर, अक्षत और फूल छिड़ककर पारंपरिक ढ़ंग से स्वागत किया। उसके बाद सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार रखे और महिला दिवस क्यों महत्वपूर्ण है इस मुद्दे पर चर्चा हुई। अध्यक्ष शर्मिला वर्मा ने कहा कि * नारी शक्ति स्वरूपा है , नारी ने इंसान ही नहीं ईश्वर को भी जन्म दिया, इसलिए आप अपनी शक्ति को पहचानें और सकारात्मक कार्यों पर खुद को फोकस करें! सचिव फरहा नाज ने कहा कि सभी महिलाओ को समान अधिकार प्राप्त हैं आप अपने अधिकारों को जानें और खुद को कभी किसी से कम न समझें। वंदना श्रीवास्तव ने महिलाओ पर लिखी अपनी कविता का पाठ किया ।उसके बाद महिलाएं होलियाना मूड में आ गई और जमकर गीत संगीत और नृत्य हुआ और अबीर गुलाल उड़े।इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओ ने आज महिला दिवस का जश्न मनाया और कैसे महिलाओ की मदद के लिए आगे आना है उसपर चर्चा की। इह मौके पर अर्बन रेस्टोरेंट की स्वाति, लीधकी की छात्रा दीक्षा कुमारी, संध्या अग्रवाल, अभिनेत्री काजल राज, रेशमा, खूश्बू, स्नेहा ओझा, विनीता सिंह, राखी सोनी, विमला देवी , सुनीता देवी शामिल रहीं।एक और अहम मुद्दे पर चर्चा हुई कि क्यों और कैसे महिलाएं साइबर क्राइम का शिकार हो रही हैं ,कैसे इससे बचें और खुद को सुरक्षित रखें।सभी ने यह संकल्प लिया कि अंजान नंबरों से आए फोन कॉल्स, झूठे विज्ञापनों ,पैसे दुगुना करने , फेक आईडी आदि जैसे झांसे में नहीं आएंगीं और इस तरह की कोई भी घटना होने पर पुलिस या साइबर क्राइम ब्रांच को सूचित करेंगीं।स्नेहा ओझा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ