96 किसानों को मिला जीवा अमृत कीटनाशी दवा बनाने का किट्स

96 किसानों को मिला जीवा अमृत कीटनाशी दवा बनाने का किट्स

बरवाडीह (लातेहार) : प्रखंड में नाबार्ड संचालित केचकी जलछाजन समिति द्वारा क्षेत्र के 96 किसानों को जीवा अमृत कीटनाशी दवा बनाने का किट्स (ड्रम वगैरह) का निःशुल्क वितरण किया गया। वही नाबार्ड लातेहार जिला के विनय तोमर ने कहां कि किट्स के जरिए किसान खुद से कीटनाशी दवा बनाकर विभिन्न तरह के कीड़े-मकोड़े से अपनी फसलों की सुरक्षा कर सकते हैं। क्योंकि कीटनाशी दवा बनाने काफी सहज और सरल है। इससे उन्हें फसलों की सुरक्षा के लिए महंगी कीटनाशी दवाओं की खरीदारी करने से निजात मिलेगी।
मौके पर नाबार्ड बरवाडीह के विनय शर्मा, जलछाजन समिति के अध्यक्ष बिनोद यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

You may have missed