बार एसोसिएशन गिरिडीह में राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

बार एसोसिएशन गिरिडीह में राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

गिरिडीह :- बार एसोसिएशन गिरिडीह मे गुरूवार को राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश मिश प्रीति कुमारी रही। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुरुआत सभी अतिथियों को बुके देकर किया गया।। राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागो फाउंडेशन और बार एसोसिएशन गिरिडीह द्वारा महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक अद्भुत काम कर रहे हैं। यह आयोजन महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करने में भी मदद करेगा। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस दौरान अधिवक्ताओ ने बताया कि आज का दिन सौभाग्य दिन है कि केंद्र सरकार द्वारा या अवसर महिलाओं के लिए लिया गया है। इसकी रक्षा करना हम महिलाओं का कर्तव्य है । उन्होंने बताया कि 1956 में महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला है। केंद्र में बीजेपी सरकार द्वारा 13 फरबरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर अवकाश घोषित किया गया और राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का अवसर मिला आज हम लोग इसे जश्न के रूप में मना रहे हैं। और आगे भी हम लोग मानेंगे उन्होंने यह भी बताया कि हम लोग पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
इस कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश सहाय सचिव अधिवक्ता चुन्नूकांत के अलावे काफी संख्या में महिला अधिवक्ता मौजूद थी ।

You may have missed