गढ़वा कांग्रेस का नया अभियान गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनेगी पार्टी

गढवा:–गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बुधवार को गढवा जिला कांग्रेस चलो गांव की ओर नामक कार्यक्रम का पोस्टर लांच किया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष ओबोदुल्लाह हक अंसारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी,उदय नारायण तिवारी,राम करेश चौबे ,मोसहिद हुसैन ने संयुक्त रूप से पोस्टर लॉन्च किया ।इस मौके पर अध्यक्ष ई ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे जिला में चलाया जाएगा जिसकी आज शुरुआत की जा रही है ।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिला, प्रखंड, पंचायत फिर गांव तक पहुंचेगा। जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए पहल किया जाएगा और राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा कल्याणकारी योजनाओं को आम जन को बताया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल कांग्रेसी कोटे के चारों मंत्री भी समय-समय पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और समस्याओं को सुनेंगे और समाधान करेंगे ।कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है ।उन्होंने कहा की आम जन भावना को समझते हुए गढवा जिला कांग्रेस ने इस तरह के कार्यक्रम की योजना बनाई है ताकि जो आम गरीब,वंचित नागरिको की समस्या को उनके घर गांव जाकर समस्या का समाधान कर सके ताकि लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़े।मौके पर इजहार अंसारी,अफसर अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।

You may have missed