पलामू मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा रहा 2024
पलामू मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा रहा 2024
संवाद : पलामू इन दिनों मार्शल आर्ट खिलाड़ियों के लिए भी जाना जा रहा है । पिछले वर्ष 2024 में मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में पलामू के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया, स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया में पदक जीत कर झारखंड राज्य को गौरवान्वित करने का कार्य किया। बीते साल खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए द कराटे एकेडमी के निर्देशक सुमीत बर्मन ने कहा की 2024 में राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण , 8 रजत, 4 कांस्य कुल 23 खिलाड़ियों ने पदक जीता था वही नेशनल गतका प्रतियोगिता में 3 रजत पदक, 4 कांस्य पदक, कुल 7 खिलाड़ियों ने पदक जीता। तो वही नेशनल स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 3 कांस्य पदक जीता। साथ ही नेशनल एस.जी.एफ.आई में 1 में कांस्य पदक जीता। ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पलामू ने 16 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक, और 3 कांस्य पदक, कुल 23 पदक जीता। नेशनल सीलमबम प्रतियोगिता में 3 कांस्य पदक जीता। नेशनल थोड़ा प्रतियोगिता में 8 कांस्य पदक जीता। राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में 1 रजत पदक, और 3 कांस्य पदक कुल 4 पदक जीता। कुल मिलाकर 2024 में मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण पदक , 16 रजत पदक , 28 कांस्य पदक कुल 72 पदक जीता। इसके साथ ही नेशनल यूथ फेस्टिवल मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है।
