राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू पहुंचे पांकी

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू पहुंचे पांकी

सिंचाई विभाग के मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा को किया संबोधित

कांग्रेस प्रत्याशी लाल सूरज के के पक्ष में मतदान करने का किया आह्वान

पांकी प्रखंड के सिंचाई विभाग के मैदान में शनिवार की दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी लाल सूरज के नेतृत्व में विजय संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू समेत कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का हेलीकॉप्टर पांकी की सिंचाई विभाग के मैदान में उतरते ही हजारों की भीड़ कार्यक्रम स्थल की ओर उमड़ पड़ी, सभा स्थल पर पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी के जिला एवं प्रखंड कमेटी के लोगों ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया कार्यक्रम के संबोधन में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से 13 तारीख को विधानसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी लाल सूरज के पक्ष में मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार ही झारखंड का विकास कर सकती है मईया सम्मान योजना , अबुआ आवास योजना धोती साड़ी योजना ,बिजली बिल माफ, कृषि ऋण माफ, समेत अनेकों योजनाएं हैं जिससे भाजपा के लोग घबरा गए हैं भारतीय जनता पार्टी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है झारखंड की जनता यह समझ चुकी है कि झारखंड का विकास किसकी सरकार ने किया, उन्होंने कहा कि सरकार का गठन होते ही मईया सम्मान योजना की राशि हर महिलाओं के खाते में ₹2500 पहुंचेगी यह गठबंधन की सरकार का वादा रहा है।
वही कार्यक्रम के संबोधन में मशहूर शायर सह राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आज चाय बेचने वाला देश को बेच रहा है, भाजपा के लोग कह रहे हैं बटोगे तो कटोगे लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों का सिर्फ एक ही नारा है जुड़ोगे तो पढ़ोगे और आगे बढ़ोगे,
भारतीय जनता पार्टी सिर्फ नफरत की राजनीति करती है लेकिन इंडिया गठबंधन आपसी भाईचारा और प्रेम और मोहब्बत की राजनीति करती है, भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन को जेल भेजने का कार्य किया आज भी झारखंड में कई जगहों पर जांच एजेंसी की छापेमारी हो रही है जो यह प्रदर्शित करती है कि जब-जब झारखंड में भाजपा कमजोर हुई है तब तब यहां एजेंसियों को उतारा गया है।
उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी लाल सूरज के पक्ष में लोगों से मतदान करने के अपील की।
वहीं भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए शेरो शायरी भी किया जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के अलावे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक चंद्रशेखर शुक्ला शहजाद खान पारस सिंह कामाख्या सिंह सुरेंद्र सिंह निधि सिंह चिंटू यादव रूद्र शुक्ला समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।