निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव ने मनिका में झोंकी जनसंपर्क में पूरी ताकत, दर्जनों गांवों का किया तूफानी दौरा
निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव ने मनिका में झोंकी जनसंपर्क में पूरी ताकत, दर्जनों गांवों का किया तूफानी दौरा
मनिका- मनिका विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव ने मनिका विधानसभा क्षेत्र में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी चुनावी जनसंपर्क अभियान को और भी ज्यादा तेज कर दिया है। मनिका विधान सभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांव का जनसंपर्क में मनिका प्रखण्ड के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पासवान, सिकेश्वर राम, छोटेलाल प्रसाद, पप्पू पासवान, धनलाल उरांव, मोहन ठाकुर, उस्मान अंसारी, राज किशोर सिंह, सकेदर बड़ा उराव, गुडू सिंह, कौसर अंसारी, सुल्तान अंसारी, मनलाल उरांव, हदीस अंसारी, गफार अंसारी, इसराफिल् अंसारी, चंदन साहू इन सभी नेताओं के साथ जमुना, सेमरी, जगतु, नकटा,जेरुआ, रांकिकला, कोपे, टेडवा, बकोरिया, नावाटोली, सेमरी, नामुदाग, मोहनटाड़ गांव मे पहुंचने पर गांव के लोगों ने मुनेश्वर उरांव, सुरेंद्र पासवान, सिकेश्वर राम, छोटेलाल प्रसाद, पप्पू पासवान को ढोल नगाड़ा कि थाप पर इन सभी को स्वागत किया, साथ ही फूल मालाओं से लाद दिया। वही लोगों के दुलार और प्यार देखकर मुनेश्वर उरांव ने लोगों से हाथ जोड़कर तो कभी पैर छूकर लोगों से चुनाव में अपने जीत सुनिश्चित करने के लिए आशीर्वाद मांगा। और अपने पक्ष में आगामी 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बल्लेबाज छाप क्रमांक नंबर 8 पर मतदान करने का अपील किया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक व लोग मुनेश्वर उरांव के साथ नजर आए। निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव ने कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र में एक नई विकास गाथा लिखने का संकल्प लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। क्षेत्र में उद्योग धंधा को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर का सृजन करेंगे ताकि युवाओं को रोजगार व पलायन पर रोक लगे। आगे उन्होंने कहा कि एक बेटा भाई होने के नाते आपके दुख सुख का सहभागी रहा हूं। और आपका आशीर्वाद मिला तो विधायक बनकर आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। वहीं भारी संख्या में उनके समर्थक उनके जनसंपर्क अभियान में शामिल थे।
