पूर्व विधायक सह मंत्री गिरिनाथ सिंह द्वारा शुक्रवार को निजी खर्च से कच्ची सड़क निर्माण कराया गया।

0
51a672ac-60dd-443f-847b-4c159f07c92b

पूर्व विधायक सह मंत्री गिरिनाथ सिंह द्वारा शुक्रवार को गोंदा अर्पित लाइन होटल के पास श्मशान घाट तक जाने के लिए निजी जमीन में तथा निजी खर्च से कच्ची सड़क निर्माण कराया गया। गोंदा के लोगों ने बताया कि 19 सितंबर को गिरिनाथ सिंह के साथ देवी मंडप के प्रांगण मे ग्रामीणों की बैठक हुई थी जिसमे गांव के लोगों ने श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क की समस्या को उनके समक्ष रखा था। चुकी एन एच 75 से श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए गिरिनाथ सिंह की निजी जमीन से होकर ही गुजरना पड़ता था, साथ ही सड़क नहीं होने के कारण शव संस्कार के लिए लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों की समस्या तथा मांग को सुनने के बाद श्री सिंह ने श्मशान घाट जाने के लिए अपनी निजी जमीन देने तथा अपने खर्च से सड़क बनवाने की घोषणा की। अगले ही दिन 20 सितंबर शुक्रवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में जेसीबी से सड़क बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया। गिरिराज सिंह द्वारा सहयोग किया जाने से गोंदा गांव के ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता है तथा लोगों ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रसन्नता तथा आभार व्यक्त करने वालों में शशिकांत दुबे विजयमल साहू मानिकचंद यादव दिनेश साहू नंदू शाह दीपक प्रजापति बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति प्रकाश कुमार अरुण दिनेश ठाकुर सुनील साह इत्यादि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *