श्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति पलामू की वार्षिक बैठक

0
854ab91a-a31d-485b-9d1a-a2a91c81de33

श्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति पलामू की वार्षिक बैठक रविवार को बुलाई गई है।साढ़े ग्यारह बजे से शहर थाना मार्ग स्थित दूर्गा मंडप में आयोजित बैठक में श्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति पलामू के 2024 सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए श्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी व उपाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि बैठक में पिछले सत्र का आय व्यय प्रस्तुत किया जाएगा तत्पश्चात शहर के सभी पूजा समिति व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में इस वर्ष के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।महासमिति के पदाधिकारियों ने सभी पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव से इस बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *