ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

0
69d01a69-b53c-4c6d-8896-3a0218d841b1

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

गिरिडीह:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह जी का सभा यहां ऐतिहासिक होगा।
उनके दौरे के बाद झारखंड के बदलाव की शंखनाद हो जाएगी। श्रीकांत आज यहां झारखंड धाम में गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने यहां कल होने वाली सभा की तैयारी की बैठक में हिस्सा लिया । कार्यक्रम के निमित यहां काफी देर तक रुके ।उन्होंने यहां दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का हेलीपैड पर अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। उनके साथ कार्यक्रम स्थल तक गए इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा झारखंड धाम झारखंड का एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है। यहां से अमित शाह जी झारखंड के आसान विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में ठग बंधन और भ्रष्टाचारियों के कुशासन से झारखंड की जनता को मुक्ति मिलेगी । झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *