गिरिडीह सदर अस्पताल को एम्स ने लिया गोद –चुन्नू कांत

0
965ac11b-4738-4fc2-907c-136d49d2273f

गिरिडीह सदर अस्पताल को एम्स ने लिया गोद –चुन्नू कांत

सांसद निशिकांत के पल पर मिली है यह सुविधा

गिरिडीह :- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि सांसद निशिकांत के पहल पर देवघर एम्स ने गिरिडीह सदर अस्पताल को गोद लिया है ।
एम्स के इस फैसले से गिरिडीह जिला के इस अस्पताल में मरीजों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधा बढ़ेगी ।पत्रकारों से बात करते हुए श्रीकांत ने बताया कि पिछले 16 सितंबर को देवघर एम्स का वार्षिकोत्सव था। उस कार्यक्रम में श्रीकांत भी शामिल थे। कार्यक्रम में भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव समेत एम्स के कई बड़ी अधिकारी भी उपस्थित थे ।उस दौरान देवघर और आसपास के अस्पतालों में सुविधा बढ़ाने के लिए चुन्नु कांत ने सांसद निशिकांत से सदर अस्पताल को भी जोड़ने का आग्रह किया और संसद के पहल पर एम्स ने इस पर अपनी मुहर लगा दी। श्रीकांत ने इस कार्य के लिए गोड्डा के सांसद की सराहना की और कहा कि देवघर एम्स आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा ।भव्य रूप से बने इस अस्पताल में कई तरह की अन्य अति आधुनिक सुविधाएं जुड़ने जा रही है। जिससे अब इस क्षेत्र के मरीजों को अपने इलाज के लिए बड़े शहर और महानगर की ओर नहीं जाना पड़ेगा ।बल्कि संसद ने एम्स के अधिकारियों से कहा कि देवघर एम्स को इस तरह से सुविधायुक्त बनाया जाए की यह दिल्ली एम्स से प्रतिस्पर्धा करने के लायक बन जाए। तभी देवघर में एम्स की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जो परिकल्पना है वह सार्थक होगी। बहरहाल गिरिडीह के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है और जन स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक बड़ा पहला होगा ।जब सदर अस्पताल गिरिडीह को देवघर एम्स अपना सुविधा और संरक्षण देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *