डीपीएस, गिरिडीह में सीबीएसई क्लस्टर खो-खो खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन
डीपीएस, गिरिडीह में सी०बी०एस०ई० क्लसटर- ।।। खो-खो खेल प्रतियोगिता 2024 (अंडर-14, 17 & 19) का आयोजन किया गया
आज दिनांक 09/09/2024 को दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में C.B.S.E. CLUSTER-III के द्वारा खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो 13/09/2024 तक चलेगा ।
इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि विद्यालय डायरेक्टर श्री त्रिलोचन सिंह सलूजा एव चेयरमैन श्री बलजीत सिंह सलूजा रहे। विशिष्ट अतिथि में सी०सी०एल०डी०ए०वी० के प्रिंसिपल श्री ओ०पी० गोयल, श्री साहिल कुमार मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ निखर ग्रुप, श्री संजीव सिन्हा डायरेक्टर ऑफ गुरुकुल स्टडी सेंटर एवं श्री राजेश प्रसाद सिन्हा सी०बी०एस०ई० प्रर्यवेक्षक उपस्थित रहे। सबों को बुके एवं स्मृत्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह का उद्घाटन विद्यालय निदेशक श्री त्रिलोचन सिंह सलूजा एव चेयरमैन श्री बलजीत सिंह सलूजा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात उन्होने सी०बी०एस०ई० झंडा
फहराया एवं गुब्बारों का गुच्छा उडाकर खेल प्रारम्भ किया। सी०सी०एल०डी०ए०वी० के प्रिंसिपल ने इस अवसर पर शिक्षा एवं खेल के महत्व पर प्रकाश
डाला। विद्यालय प्रिंसिपल डॉ० सोनी कुमारी ने बिहार एवं झारखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 750 खेल में भाग लेने वाले बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना की।
इस विद्यालय में समय समय पर पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद का आयोजन होता है। दिनांक 13/09/2024 को खेल का समापन किया जाएगा एवं मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
