जनसंपर्क करते हुए जन समस्याओं से अवगत हुए :- ई.विनय

0
daae8bb3-a7aa-4772-b314-1e7e634c0efe

जनसंपर्क करते हुए जन समस्याओं से अवगत हुए :- ई.विनय

गिरिडीह विधानसभा नगर मंडल के वार्ड संख्या 20 ,21 एवं 22 भाजपा मध्य भाग मंडल अंतर्गत पेसराबहीयार,योगिटांड,बसेरिया ।एवं जोरबाद आदि हरिजन बाहुल्य बस्तियों में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता द्वारा गिरिडीह विधानसभा के विस्तारक मोनू उपाध्याय एवं भाजपा नेता श्री चेतू दास सहित अन्य के साथ जनसंपर्क करते हुए जन समस्याओं से अवगत हुए, जनसंपर्क के क्रम में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की उक्त बस्तियां नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत है जहां सैकड़ो वर्षों से हजारों हजार परिवार के लोग घर बनाकर रह रहे हैं ,लेकिन उन्हें स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, उक्त बस्तियों में यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व में गरीबों को प्राप्त होने वाले अनेकों सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है उक्त बस्तियों में नल जल योजना के तहत कार्य नहीं होने के कारण पानी की सुविधा नहीं है , अधिकांश गरीब परिवार जिनके मकान खपरैल है तथा एस्बेस्टस सीट लगा हुआ है ,टुटने के कारण बरसात के दिनों में बैठकर रात गुजारना पड़ रहा है नगर निगम द्वारा दिए जा रहे लाइट की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है , एक तरफ हेमंत सरकार विकास कार्यों की ढोल पीट रही है तथा द्वारे द्वारे कार्यक्रम कर गरीबों को गुमराह कर विगत 2019 विधानसभा चुनाव की तरह गिरिडीह सहित झारखंड की जनता को झूठे वादे के साथ दिग्भ्रमित कर सरकार बनाने का खड्यंत्र कर रही है जनता उनके झूठे वादे को पूरी तरह समझ चुकी है और झारखंड में डबल इंजन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है, जनसंपर्क के दौरान मंगरा भुइया जिनके घर टूटे हुए हैं, लालो मुनिया, पूरन भइया ,कुंदन दास, सोहन दास, बोबी कुमार, गुजा देवी ,किरण देवी, रेखा देवी ,आदित्य कुमार, सुमा देवी ,मुनिया देवी सहित सैकड़ो परिवारों से मुलाकात कर जन समस्याओं से अवगत हुए तथा उन्हें आश्वासन दिए कि उपरोक्त समस्याओं से संबंधित नगर निगम के पदाधिकारीयों से संपर्क कर समस्या के निदान हेतु प्रयास किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *