ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में समर कैम्प का शुभारंभ

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में समर कैम्प का शुभारंभ

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में दिनांक 15 जून 2026 दिन सोमवार को कक्षा प्रेप से पाँचवीं तक के छात्रों हेतु समर कैम्प का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजिश तिलक के करकमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह कैम्प 15 जून से आरम्भ होकर आगामी 18 जून तक नियमित चलेगी।
विद्यालय के प्राचार्य विजिश तिलक ने सभी प्रतिभागियों को समर कैम्प की शुभकामनाएँ देकर कहा कि – इस समर कैम्प में रीडिंग, राइटिंग, पेटिंग, नृत्य, संगीत, तैराकी, योगा, बैडमिंटन, खो-खो, पाककला, फोटोबूथ, बैंड, क्रिकेट, आर्चरी, फन विथ टैटू, आर्ट-क्राफ्ट, कैलीग्राफी एवं स्टोरी टेलिंग इत्यादि अन्य विविध विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समर कैम्प बच्चों में भाषा संबंधी क्षमता को बढ़ाता है। कैम्प के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक व कलात्मक प्रतिभाओं का विकास होता है। समर कैम्प का उद्देश्य बच्चों को नई-नई क्रियात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। छुट्टियों की मस्ती के साथ-साथ हमें बढ़ते तापमान और पर्यावरण के प्रति भी जागरुकता की आवश्यकता है। अन्त में प्राचार्य ने पुनः सभी प्रतिभागियों को समर कैम्प की शुभकामनाएँ दी।
15 जून को तैराकी, बैंड, पेटिंग, नृत्य, संगीत, आर्ट-क्राफ्ट, पाककला, फोटोबूथ, फन विथ टैटू, स्टोरी टेलिंग, गणितीय खेल एवं ओरिगेमी कला इत्यादि अन्य विविध विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय कैम्प के सभी प्रतिभागी छात्र एवं शिक्षक वृन्द उपस्थित थे।